Quantcast
Channel: हमारा जौनपुर हमारा गौरव हमारी पहचान
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

धनवन्तरि की पूजा पे बाज़ार व्यस्त और रास्ते हुए जाम |

$
0
0


ज्योति पर्व दीपावली रविवार को मनाया जायेगा लेकिन इसी से सम्बन्धित धनवन्तरि की पूजा का प्रचलन है। इस पूजा की मान्यता है कि लोगों को सामथ्र्य के अनुसार घर-गृहस्थी का सामान अवश्य खरीदना चाहिये। इसी के चलते शुक्रवार को नगर में बर्तन, सोने-चांदी, कपड़े आदि की दुकानें सजीं जहां खरीददारों की काफी भीड़ उमड़ी। देखा गया कि जहां आभूषणों की दुकानों पर लोगों ने सोने-चांदी का जेवर खरीदा तो बर्तन की दुकानों से लोगों ने थाली, कूकर, गैस चूल्हा, इंडक्शन चूल्हा सहित अन्य बर्तनों की खरीददारी की। इसके अलावा अन्य सम्बन्धित सामग्रियों की दुकानों पर लोग, विशेषकर महिलाओं की काफी भीड़ रही। सुबह से शुरू हुई खरीददारी देर रात तक होती रही जिसके चलते पूरे नगर भर में जाम की भी स्थिति बनी रही।



दीपावली की खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़ की वजह से लोगो को  जाम में फसकर परेशान होना पड़ रहा है । सड़क तक दुकानो का सामान फैलाने से और भी मुसीबत पैदा हो रही है। यातायात व्यवस्था का कोई पुरसाहाल नहीं रह गया है। व्यवस्था के नाम पर एक यादि सिपाही कुछ स्थानो  पर खड़े दिखाई देतें हैं अन्यथा अधिकतर स्थानो  पर होम गार्डो के भरोसे यातायात संचालित करायी जा रही है। आजकल शहर में दो पहिया वाहन से चलना तो दूर की बात पैदल चलने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शहर के प्रमुख मार्ग ओलन्दगंज, चहारसू, कोतवाली, सब्जी मण्डी,स्टेशन रोड,कचेहरी रोड,सिविल लाइन,लाइन बाजार, टीडी कालेज रोड से गुजरने वालो को जाम की समस्या से जूझना प़ड़ा। आम आदमी ही नहीं अधिकारी भी इस समस्या से रूबरू हुए लेकिन इससे छुटकारा दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।  जाम का प्रमुख कारण व्यापारियो का दुकान से बाहर सामान सजाना है तथा पटरी पर बढ़ता व्यवसाय है।  व्यवसायी दुकान खेालने के बाद से ही अपने सामान पटरियो तक फैला दे रहे हैं। जिसके कारण पैदल चलने में भी नाको  चने चबाना पड़ रहा है। इसके अलावा सड़को के किनारे आड़े तिरछे तरीके से खड़े दो तथा चार पहिया वाहनो  को रोकने व टोकने के लिए मौके पर कोई भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आता।



 Admin and Owner
S.M.Masoom
Cont:9452060283

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

Trending Articles