Quantcast
Channel: हमारा जौनपुर हमारा गौरव हमारी पहचान
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

जौनपुर के मशहूर नेता फैसल हसन तबरेज़ से बेबाक बातचीत |

$
0
0

फैसल हसन तबरेज़ का नाम जौनपुर निवासियों के लिए अनजान नहीं है | पिछले बीस वर्षों से जौनपुर की राजनीती में सक्रिय फैसल हसन साहब कांग्रेस से जुड़ के काम करते रहे हैं और आज भी कांग्रेस के प्रदेश को ओर्डीनटर हैं | फैसल साहब की खुसूसियत यह है की ये राजनीति तो करते हैं लेकिन इनकी राजनीति में समाज सेवक का रूप अधिक दिखाई देता है |

हमारा जौनपुर के प्लेटफोर्म से मैंने उनसे विभिन्न विषयों पे बात चीत करने की कोशिश की और उनके बेबाक जवाबो  को सुन के ऐसा लगा की कहीं न कहीं फैसल साहब के अंदर एक समाज सेवक मौजूद है |

जौनपुर की राजनीति से ले कर यहाँ के इतिहास और यहाँ की ऐतिहासिक धरोहरों तक के बारे में बड़ी बेबाकी से जवाब उन्होंने दिया | हाँ इस बात को उन्होंने भी माना की जौनपुर ने सबसे अधिक पदाधिकारी दिया , नेता दिए लेकिन जौनपुर को वो स्थान आज तक नहीं मिल सका जो मिलना चाहिए था और यह उनका वादा है की जौनपुर की तरक्की के लिए जो भी काम करेगा वो उसका साथ देंगे |

जौनपुर के सौन्दरीय कारण पे फैसल साहब का मान ना है की यह काम सराहनीय है और आशा की जाती है की यह काम पूरा भी हो जायगा लेकिन यह समय आवश्यकता से अधिक ले रहा है और पूरे जौनपुर को अस्त व्यस्त क्र डाला है | जहां देखिये धुल उड रही है सडकें खुदी पडी हैं | इस काम को अधिक तेज़ी से किया जा सकता है जो नहीं हो रहा है |

हमारा जौनपुर फैसल हसन साहब के अच्छे भविष्य  की कामना करता है और आशा करता है की की अपनी पार्टी के साथ साथ जौनपुर को विश्व पटल पे उचित स्थान दिलवाले की कोशिश में हमारा साथ देंगे जिस से जौनपुर और यहाँ के लोगों को उनपे गर्व हो सके |

आप भी सुनें फैसल हसन तबरेज़ साहब के बेबाकी से दिए गए सवालों के जवाब |




 Admin and Founder 
S.M.Masoom
Cont:9452060283

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>