Quantcast
Channel: हमारा जौनपुर हमारा गौरव हमारी पहचान
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

जौनपुर में खारा और प्रदूषित पीने को मजबूर लोग ?

$
0
0
सर्वप्रथम वर्ष 1993 में 22 मार्च के दिन पूरे विश्व में जल दिवस मनाया गया और इस मौके पर जल के संरक्षण और रख-रखाव पर जागरुकता फैलाने का कार्य किया गया |


जौनपुर की एक बड़ी समस्या है प्रदूषित पेय जल जिसके कारण यहाँ के लोगों की सेहत खराब होती जा रही है  | कुछ इलाकों के प्रदूषित और खारे पानी  से ले कर गोमती नदी में  प्रदुषण की की समस्याओं से जूझता ये जौनपुर  ये अवश्य पूछना चाहता है की वर्षों से इन समस्याओं पे बात होती रही है लेकिन आज तक इन समस्याओं का हल नहीं निकाला जा सका | क्यूँ ?

जौनपुर में गोमती नदी के किनारे बसे पानदरीबा , बाज़ार भुआ  जैसे इलाकों पे जो पानी वर्षों से आ रहा है वो आज भी खारा और प्रदूषित है |अब चलिए खारा ही सही पानी तो चाहिए तो जनाब वो पानी भी बिना टुल्लू लगाए आपको नहीं मिल सकेगा | जिन जगहों पे खारा पानी नहीं आता वहाँ पाइप लाइन इतनी पुरानी हैं की साफ़ पानी मिलना मुश्किल होता है और लोगों को पेट का रोग लगा रहता है |

आज जौनपुर के लोग पानी पीने के लिए खरीद के पीने को मजबूर है और इसी प्रदूषित पानी के कारण पूरे शहर में  आप पानी बेचते लोगों को पायेंगे जो हर दिन २० रूपए से लेकर ६० रूपए तक का पानी खरीदने को मजबूर हैं |

गोमती नदी जौनपुर में खासी चौड़ी और सुंदर हो जाती है लेकिन तेज़ बहाव के बाद भी इसका पानी साफ़ नहीं बल्कि दुनिया भर की गंदगी और प्रदुषण आपको इसमें मिलेगा | गोमती को साफ़ करने के ना जाने कितने अभियान चले कुछ कामयाब भी हुए लेकिन बस थोड़े समय के लिए |

प्रशासन का  जौनपुर की खारा पानी , प्रदूषित पानी और गोमती की सफाई की तरफ ध्यान आकर्षित करवाना आज जौनपुर के हर निवासी का धर्म है क्यूँ की साफ़ पानी मिलेगा तो आपकी सेहत भी रहेगी और आपकी आयु भी बढ़ेगी |



Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>