Quantcast
Channel: हमारा जौनपुर हमारा गौरव हमारी पहचान
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

डॉ मनोज मिश्र को मिला जनसंचार में उत्कृष्टता सम्मान |

$
0
0

डॉ मनोज मिश्र को मिला जनसंचार में उत्कृष्टता सम्मान |
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह  पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ मनोज   मिश्र  को जनसंचार के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए श्री वेंकेटेश्वर विश्वविद्यालय तिरुपति में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित करने की घोषणा की गई। साइंस एन्ड टेक्नोलोजी  सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल इम्पॉवरमेंट ,वारंगल तेलंगाना के अध्यक्ष एडनूरी श्रीनिवास ने यह सम्मान   किसानों की आय को बढ़ाने  पर तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देने की घोषणा की। संस्था की ओर  से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ राईस रिसर्च हैदराबाद  के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ बिजेंद्र ने यह सम्मान डॉ मनोज मिश्र की अनुपस्थिति में  सम्मेलन में उपस्थित टीडी कालेज के  एसोसिएट  प्रोफ़ेसर डॉ अलोक सिंह को सौंप उसे डॉ मिश्र तक पहुंचने का  निवेदन किया। विदित होकि इन दिनों  पीयू  में चल रहे राष्ट्रीय कार्यशाला के मद्देनज़र डॉ मनोज मिश्र इस सम्मान को प्राप्त करने  तिरुपति नहीं पहुंच  पाए थे।
डॉ मनोज मिश्र  ने वर्ष २००२ से लेकर २०१४ तक पूर्वांचल के कई  जनपदों में परम्परागत  माध्यमों के जरिये वैज्ञानिक  जागरूकता पर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर धरातल पर कार्य किया है। वे कृषि विविधी करण   परियोजना,आत्मा  और साधन सहकारी समितियों के जरिये कृषकों को जैविक एवं कीटनाशक मुक्त  खेती को अपनाने की मुहिम में लम्बे समय  से शामिल रहे हैं। वर्तमान समय में भी डॉ मिश्र खेती -किसानी से जुड़े हैं और   साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष हैं।
Become a Patron!
 Admin and Founder 
S.M.Masoom
Cont:9452060283

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>