Quantcast
Channel: हमारा जौनपुर हमारा गौरव हमारी पहचान
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

नए जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के आने से यहाँ के लोगों में एक आस जगी |

$
0
0
 https://www.facebook.com/hamarajaunpur/
अरविन्द मलप्पा बंगारी

जिलाधिकारियों के बार बार तबादले का असर किसी भी शहर के विकास पे भी पड़ता है इसका उदाहरण जौनपुर शहर है | भानुचंद्र गोस्वामी से पहले यहां के डीएम रहे सुहास एलवाई ने शहर की सड़को चौड़ी करण और सुन्दरी करण का कार्य शुरू कराया था। अभी आधा विकास कार्य हुआ ही था इसी बीच उनका तबादला आजमगढ़ जिले के लिए हो गया था। इस से  जिले की जनता को लगा शायद अब हमारे नगर की सूरत नही बदल पायेगी लेकिन भानुचंद्र गोस्वामी तो सुहास से भी तेज निकले वे नगर के अलावा जिले की कई नगर पंचायतो की सूरत बदलने का प्रयास किया। जौनपुर शहर  की सूरत बदलने के लिए डीएम सुहास एलवाई और भानुचंद्र गोस्वामी को जिले की जनता याद करती है।






जिलाधिकारी सर्वज्ञराम का तबादला होने के बाद जौनपुर की बाग डोर अब नए  नौजवान डीएम अरविन्द मलप्पा बगंरू के हाथों में है | नये डीएम सन् 2010 बैच के आईएएस आफिसर है। वे अपने बैच के टापर लिस्ट में 83 वीं रैंक प्राप्त किया था। नौजवान डायरेक्ट आईएएस आफिसर को जिले का डीएम बनाये जाने से बुध्दजीवियों व आम नागरिको में नयी आस जगी है और आशा की जा रही है की जो काम डीएम सुहास एलवाई और भानुचंद्र गोस्वामी के जाने के बाद रुक गया था वो अब फिर से शुरू हो जायगा और जौनपुर को टूटी सड़कों से छुटकारा मिलेगा और साथ ही साथ इस शहर का सौन्दरीयकरण का काम फिर से शुरू हो जायगा |

जौनपुर शहर धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों द्रष्टि से बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है लेकिन इसी आज तक पर्यटन की द्रष्टि से वो स्थान नहीं मिल सका जो इसे मिलना चाहिए था | आशा की जाती है की हमारे नए जिलाधिकारी जौनपुर को उसका उचित स्थान दिलाने में मददगार साबित होंगे |


 Admin and Founder 
S.M.Masoom
Cont:9452060283

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>