Quantcast
Channel: हमारा जौनपुर हमारा गौरव हमारी पहचान
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

आज आप को उन कोठियों की सैर करवाता हूँ जिनसे मेरी बचपन की यादें जुडी हुई हैं|

$
0
0
मुझे अपने वतन जौनपुर से हमेशा से मुहब्बत रही लेकिन इस वतन में रहने का अवसर कम ही मिल पाया करता है मुझे | वैसे वर्ष में ३-४ चक्कर अब वतन पहुँच जाता हूँ लेकिन जब भी वापस आता हूँ दिल में एक ख्वाहिश बाकी रह जाती है काश २-४ दिन और मिल जाते |

मेरी इस जन्म भूमि ने मुझे बहुत कुछ दिया है | बचपन की  यादे ,वो दादी की सुनायी कहानियां ,वो मक्के के खेतों में पतंगे पकड़ना, वो बड़ी बड़ी ५-६ फिट की मूली काट के खाना | सब आज भी याद है मुझे | आँख खुली जौनपुर में तो आस पास बड़ी बड़ी कोठियां देखीं ,जिनके कोने कोने में आज भी मेरा बचपन दिखाई देता है |
जैसे जैसे बड़ा होता गया जौनपुर शहर से जौनपुर के आस पास के गाँव ,खेत ,ताल ,तक आजा जाना होने लगा |



चलिए आज आप को उन कोठियों की सैर करवाता हूँ जिनसे  मेरी बचपन की यादें जुडी  हुई हैं|





 मेरा वो घर जहां मेरा जन्म हुआ |
 यह वो घर हैं जहां मेरे जीवन का सबसे अधिक समय बीता |
३ वर्ष की आयु से १९ वर्ष का लम्बा समय यहीं बिताया |

यह उस घर की तस्वीर है जहां मेरा विवाह हुआ |


यह वो घर है जहां मैं पिताजी और माता जी के साथ अपनी मौसी से मिलने जाया करता था और जब भी जाता १०-१५ दन अवश्य गुज़रता था |


अपने जीवन के ३० वर्ष कर्मभूमि में गुज़ारने के बाद भी अपने वतन की याद कभी कम न हो सकी|  दिल यही चाहता है जीवन का बाकी समय अपने वतन को दे दूँ | देखिये किस्मत कहाँ ले जाती है 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>