Quantcast
Channel: हमारा जौनपुर हमारा गौरव हमारी पहचान
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

जौनपुर में सुबह की सैर अब आसान नहीं |

$
0
0

 https://www.facebook.com/smmasoomjaunpur/सुबह की सैर सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है और जौनपुर इसके लिए बेहतरीन स्थान भी है क्यूँ की दरिया के किनारे बसा शहर जौनपुर ,खुली हवा सेहत ही दे सकती  है लेकिन ऐसा हो नहीं रहा क्यूँ की गोमती के किनारे हवा तो सेहतमंद है लेकिन घाट गंदे | घर घर शौचालय की बात केवल अख़बारों तक सिमट के रह गयी है जौनपुर में क्यूँ की आज भी सुबह जब आप सैर में जाएँ खेतों की तरफ या घाट पे तो आपको चारों तरफ लोग लोटा लिए बैठे मिल जायेंगे और आपकी सुबह की सैर एक बदबूदार और गन्दगी भरी सैर में बदल जायगी |

 https://www.facebook.com/smmasoomjaunpur/अब लोगों को जब घाट और खेत नहीं मिले तो उन्होंने तलाश लिया शाही किला जहां अभी तक तो सूर्योदय से प्रातः 7 बजे तक प्रतिदिन हर उम्र के लोगों को स्वास्थ लाभ हेतु प्रातः भ्रमण की छूट थी। सुबह टहलने वालों का पास भी बनाया जाता था जिसका शुल्क भी जमा होता था, परन्तु  6 जुलाई के बाद सुबह मार्निंग वाक करने वालों पर रोक लगायी गयी है जिसके कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, गठिया रोग एवं सर्वाइकल रोग से पीड़ित हर उम्र के लोग जो सुबह किला में योगा करते थे मुश्किल में आ गए हैं |

हमारा जौनपुर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन इस शाही किले में सुबह की सैर करने पे लगी रोक का विरोध करता है और आशा करता है की इस पे पुनर्विचार किया जायगा |

जौनपुर एक बेहद खूबसूरत शहर है और यदि सरकार यहाँ घाटो और पर्यटक स्थलों की देख रेख और सफाई पे धान दे तो सेहत के लिए इस से अच्छा शहर मिलना मुश्किल है |

एस एम् मासूम 






 Admin and Founder 
S.M.Masoom
Cont:9452060283

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>