यही तो चुनाव का मज़ा है कि जिन्हें आप रुपहले परदे पे देखा करते थे आज आपके साथ बैठे मिलते हैं | भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार इस बार जौनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और हर संभव कोशिश कर रहे हैं इस बार चुनाव जीतने की |
आज की सुबह जौनपुर के लिए कुछ अलग थी क्यूँ की सुबह सुबह रविकिशन जी चाहारसू चौराहे पे चाय की दूकान पे बैठे अखबार पढ़ते मिले जैसे की पूरे जौनपुरिया हों | सुबह सुबह चाय की दूकान पे बैठ के देश दुनिया की भरें खबरें सुनना और सुनाना जौनपुरियों की पहचान हुआ करती है |
वहाँ से चाय के बाद चले शाही किले की सैर को जहां हर रोज़ सुबह सुबह शहर के बड़े लोग जॉगिंग को आया करते हैं | यहाँ आस पास के लोग भी सुबह सुबह सैर को आते हैं क्यूँ की यह किला गोमती नदी के किनारे बसा है और सुबह का नज़ारा यहाँ देखने योग्य हुआ करता है |
ऐसा मौक़ा कहाँ बार बार आता है की रुपहले परदे का सुपरस्टार साथ हो और वो भी शाही किले की सुनहरी सुबह के साथ |
आप भी लें इस यादगार सैर का मज़ा |