Quantcast
Channel: हमारा जौनपुर हमारा गौरव हमारी पहचान
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

जौनपुर गोमती में पहली बार मिली एक क्विंटल की गोछ मछली |

$
0
0
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा घाट पर गोमती नदी में मंगलवार को एक विशाल मछली मिली जिसकी वजन लगभग 1 कुंतल आंकी जा रही है। आज अचानक मिली इतनी बड़ी मछली की जानकारी होने पर उसे देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिलकिछा बृज के पश्चिमी-दक्षिणी छोर पर स्थित तिलवारी गांव निवासी महेश नाविक मंगलवार को गोमती नदी में स्नान कर रहा था कि तभी उसके बगल से लगभग एक मीटर लम्बी मछली गुजरी। यह देख वह चैंक गया और इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दिया। वहीं गांव के रत्नेश नाविक व कल्लू नाविक के साथ मिलकर महेश बड़ी मशक्कत करके किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाले। वहीं जानकारी होने पर गांव के और भी लोग एकत्रित हो गये जिनके अनुसार मछली लगभग 1 कुंतल की लग रही है। इतनी बड़ी मछली गोमती नदी में मिलने की जानकारी को लेकर पूरे दिन चर्चाएं हुईं।

डॉ अरविन्द मिश्र ने बताया की यह गोछ मछली हैं जिसे बगैरियस बगैरियसभी कहा जाता जाता है |

यह मछली सुमात्रा और भारत पकिस्तान में पाई जाती है लेकिन जौनपुर की गोमती में पहली बात देखी गयी है |


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>