Quantcast
Channel: हमारा जौनपुर हमारा गौरव हमारी पहचान
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2089

ईद की ख़ुशी से महक उठा जौनपुर |

$
0
0

पूरे महीने रोजेदारों ने रोज़े रखे लोगों ने एक दुसरे को इफ्तार पे बुलाया |बहुत सी सियासी और बहुत सी धार्मिक इफ्तार पार्टियाँ आयोजित की गयी जिस से लोगों के आपस में सम्बन्ध और अच्छे बने | रमज़ान के महीने में मुसलमान पूरी दुनिया में एक महीने रोज़ा रखते हैं जिसमे वो हर तरह के पाप से बचते हैं और एक महीना पूरा होते ही वो ईद के दिन खुशियाँ मनाते हैं क्यूँ की ईद की नमाज़ के बाद फ़रिश्ता रोजेदारों को यह खुशखबरी सुनाता है की मुबारक हो मुबारक हो तुम्हारे रोज़े कुबूल हुए और तुम्हे अल्लाह ने पाप से मुक्त किया |

Calligraphy Art Work of Mohammed Jamshed09833819411
नमाज़ में बाद इस खुशखबरी को सुनते ही सभी मुसलमान एक दुसरे को मुबारकबाद देते हैं , गले मिलते हैं और खुशियाँ मनाते हैं | ईद की तैयारे तो ईद से एक सप्ताह पहले ही शुरू हो जाती है | बाजारों में चहल पहल रहती है |लोग नए नए कपडे , जूते इत्यादी खरीद ते नज़र आते हैं | स्टालों पे सिवैन्याँ नज़र आने लगती है जिसके बिना ईद के बारे में सोंचा भी नहीं जा सकता | ईद की सुबह मुसलमान ईद गाहों पे जमा होते हैं नमाज़ अदा करते हैं और गले मिलते हैं | जौनपुर शहर भी सुबह से रंगीन नज़र आ रहा है | मस्जिदों में नए नए कपडे पहने नमाज़ी जमा है | बच्चे खुश हैं खिलोने पा के और माँ बाप के साथ ईद गाह जा के |

जौनपुर में ईद की नमाज़ कई मस्जिदों में हुआ करती है जिस से पूरे जौनपुर में रौनक नज़र आती है |

मैखान-ए-इंसानियत की सरखुशी, ईद इंसानी मोहब्बत का छलकता जाम है।
आदमी को आदमी से प्यार करना चाहिए, ईद क्या है एकता का एक हसीं पैगाम है।

आप सभी हमारा जौनपुर परिवार की तरफ से  ईद की शुभकामनाएं |

एस एम् मासूम 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2089

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>