Quantcast
Channel: हमारा जौनपुर हमारा गौरव हमारी पहचान
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

डा. संतोष जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित |

$
0
0

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जैव प्रोद्योगिकी विभाग के प्रथम बैच के छात्र डा. संतोष गुप्ता को जैव प्रोद्योगिकी में उत्कृष्ट शोध के लिये जवाहर लाल नेहरु राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा परिसर नई दिल्ली के स्थापना दिवस पर केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह द्वारा दिया गया। डा. गुप्ता ने धान के झुलसा रोग के भारत से एक मात्र क्लोन प्रतिरोधी जीन ‘पि. आई-54’ के आणविक विश्लेषण में महत्वपूर्ण एवं उत्कृष्ट शोध किया है। अब यह जीन पूरे भारत वर्ष में विभिन्न कृषि शोध संस्थानों द्वारा ‘जीन पिरामिडिंग’ एवं प्लाण्ट ब्रीडिंग में झुलसा रोग प्रतिरोधी धान बनाने के लिये किया जा रहा है। मशहूर धान की किस्म बासमती में इसका सफलतापूर्वक प्रयोग किया जा चुका है। गौरतलब है कि डा. संतोष विश्वविद्यालय के जैव प्रोद्योगिकी विभाग से वर्ष 2001 में एमएससी की उपाधि प्राप्त की। इसके पश्चात् विश्वविद्यालय के ही माइक्रोबायोलाजी विभाग में अध्यापन का भी कार्य किया। डा. संतोष को इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने बधाई देते हुये कामना भी किया है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>