Quantcast
Channel: हमारा जौनपुर हमारा गौरव हमारी पहचान
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

ऐतिहासिक स्थलों का सौन्दर्यीकरण व सड़कें चौड़ीकरण करने का काम शुरू |

$
0
0

 जौनपुर। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की तरफ से सड़कों को दुरूस्त करने की पहल की जा रही है। इसके मद्देनजर सबसे पहले सड़कों किनारे अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके बाद सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। जिससे पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थल तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने करीब दो माह पहले पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद से इन स्थलों के बाहर सौन्दर्यीकरण व सड़कें चौड़ीकरण करने का निर्देश दिया था। इसके बाद से प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार पटेल व नगर पालिका ईओ संजय शुक्ला के नेतृत्व में एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसके तहत किला से अटाला मस्जिद मार्ग पर 24 से 30 फीट तक सड़क चौड़ी की गई। जिसमें दोनों तरफ मकान, दुकान, कालेज की दीवार आदि तक को ढहा दिया गया। इसके साथ ही अटाला मस्जिद के पिछले हिस्से में जहा वर्षो से अतिक्त्रमण किया गया था, उसको हटाया गया।


बड़ी मस्जिस्द से लाल दरवाजा तक अतिक्त्रमण अभियान चलाकर सड़क को 40 फीट चौड़ा कर दिया गया है। साथ ही पूर्वाचल के आस्था का केंद्र मा शीतला शक्ति पीठ चौकिया धाम तक जाने तक रास्ता और चौड़ा कर दिया गया है। जिससे विभिन्न जनपदों से आने वाले श्रद्धालु आसानी से पहुंच सके। इसके अलावा झझरी मस्जिद में लंबे समय से चल रहे रास्ते का विवाद भी अभी कुछ दिन पहले प्रशासन ने हल कराया है। यहा चार पहिया वाहन भी मस्जिद तक आसानी से पहुंच सकता है। वही मानिक चौक पर भी काफी हद तक अतिक्त्रमण हटाया गया है। सिपाह से किला रोड तक अतिक्त्रमण हटाया जाएगा। यह अतिक्त्रमण अभियान लंबे समय से युद्धस्तर पर चल रहा है। इस पर दुबारा कोई कब्जा न कर सके इसके लिए वहा पर मार्ग पर पैचिंग करके पुन: मरम्मत कराया जाएगा। जिससे पर्यटक आसानी से ऐतिहासिक धरोहर तक पहुंच सके।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>