Quantcast
Channel: हमारा जौनपुर हमारा गौरव हमारी पहचान
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

गाय के गोबर से बने उपले आपको बना सकते हैं करोडपति |

$
0
0


 First Website of jaunpur
जो लोग गाँव या छोटे शहरों में रह चुके हैं वो अवश्य गाय के गोबर के बने कंडे या उपले को देख चुके होंगे और जौनपुर में रहने वालों को तो हर दिन हर जगह इसे देखने का अवसर प्राप्त हुआ करता है |

गाँव की महिलाएं गाय  भैंस  के  गोबर में भूसा मिला के उपला पाथ  के जगह जगह अपने घरों के सामने ढेर लगा दिया करती है | उनके लिए यह काम आसान हुआ करता है और यह उनकी दिनचर्या में शामिल है | लेकिन बेचने पे उन्हें आज के समय में क्या कीमत मिला करती है क्या इसका किसी को अंदाज़ा है ?

कहीं पे एक रूपए का एक उपला कहीं दो उपला और  बड़े शहरों के आस पास पांच  रूपए के एक या दो | लेकिन देखिये कैसे  इस उपले की कीमत रातों रात ४०-5- और ६० रूपए प्रति उपला हो गयी जैसे ही इसे बड़े बड़े ऑनलाइन मार्केटिंग वालों ने बेचना शुरू किया |

आज यह उपले,गोइठा  या कंडे आपको बेहतरीन तरीके से पैक किये ebay, Amazon,shopclues, indiamart, जैसे बड़े बड़े ऑनलाइन मार्किट में प्रति पैकेट १०० से ५०० रूपए में मिल जायेंगे जिसमे २ से १० पीस उपले होंगे |
बड़े शहरों में हवन इत्यादि के लिए या भारत के बाहर इसकी डिमांड बहुत अधिक है | क्या आपको नहीं लगता की जौनपुर में यह एक बड़े  व्यापार का रूप ले सकता है जहां यह  उपले केवल एक रूपए में मिला करते हैं और बाज़ार भाव इसका ४० -५० रूपए है |



 Admin and Owner
S.M.Masoom
Cont:9452060283

Viewing all articles
Browse latest Browse all 2088

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>